इराक ने मोसुल में इस्लामिक स्टेट पर जीत दर्ज करने की घोषणा की है। इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी ने रविवार (9 जुलाई, 2017) को मुक्त कराये गये मोसुल में जीत की घोषणा की। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिये यह करारी हार है। उनके दफ्तर ने एक बयान में कहा कि आब्दी मुक्त कराये गये मोसुल में पहुंचे और जवानों तथा इराकी लोगों को इस अहम जीत की उपलब्धि पर बधाई दी।
तीन साल पहले जिहादियों ने मोसुल पर कब्जा जमा लिया था जिसके बाद पिछले नौ महीनों तक चले भीषण संघर्ष के बाद आतंकियों पर इस जीत का ऐलान हुआ है। मोसुल की सुनी सड़कों से गुजरते हुए इराकी सैनिकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नौ महीने तक चले संघर्ष के बाद इराक ने विजय हासिल की है।
एक इराकी कमांडर ने बचे हुए आईएस लड़ाकों से लाउडस्पीकर पर आत्मसमर्पण करने को कहा था, मगर उनके कमांडर ने इसे ठुकरा दिया। लड़ाई अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा बयान जारी करने के दौरान भी बंदूकों के चलने और शहर में हवाई हमलों की आवाज सुनाई दे रही थी। मोसुल में जीत का ऐलान इराकी सुरक्षा बलों के लिये मील का पत्थर है जो 2014 से ही इराक में आईएस के आतंक के सफाये की कोशिश में जुटे थे।
एक इराकी प्रेक्षक ने द इंडिपेंडेंट से कहा, ''इसमें दो या तीन दिन और लग सकते हैं, लेकिन इराकी सरकार यह सही कहती है कि आईएस के खिलाफ उसकी जंग की सबसे बड़ी लड़ाई जीत ली गई है।''
एक दिन पहले ही आईएस ने बड़ा जवाबी हमला किया था। संयुक्त अभियान कमांड ने कहा है, ''हमारी सेना अभी भी आगे बढ़ रही है .... नदी तक पंहुचने से पहले हमारी सेना के पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है।''
इराकी अधिकारियों ने पिछले सप्ताह इसी तरह की घोषणाएं की थी कि सुरक्षा बल दजला नदी के पास मोसुल के पुराने शहर के छोटी सी जगह तक ही सीमित कर दिया था।
हालांकि सेना का अभियान पिछले कुछ दिनों में धीमी हुई है। आईएस का नियंत्रण अब एक वर्ग किलोमीटर तक के क्षेत्र तक ही सीमित रह गया है। लेकिन आईएस असैन्य नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस कारण हवाई हमले संभव नहीं हो पा रहे।
संघीय पुलिस ने शनिवार को घोषणा थी कि उन्हें सौंपे गए क्षेत्र का काम पूरा कर लिया है, हालांकि नियमित रूप से सेना और विशेष बल आतंकियों का सामना करना जारी रखे हुए हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...