भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2024 में 6.2 फीसदी की रफ़्तार से बढ़ सकती है: संयुक्त राष्ट्र
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि साल 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
मजबूत घरेलू मांग के साथ मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर, दोनों में अच्छी बढ़त की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में रफ़्तार देखने को मिलेगी।
संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट, 2024 में कहा गया है कि भारत में 2024 के दौरान अर्थव्यवस्था 6.2 फीसदी की दर से बढ़ सकती है, जो 2023 के अनुमान 6.3 फीसदी से कम है।
हालांकि साल 2024 की ग्रोथ को मजबूत घरेलू मांग के साथ मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन से सहारा मिलेगा। यूएन ने साल 2025 में भारत की जीडीपो ग्रोथ 6.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने यूएन रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कई समकक्ष अर्थव्यवस्थाओं से ज्यादा तेज गति से बढ़ेगी। पिछले कुछ सालों के दौरान इसका अच्छा प्रदर्शन बरकरार है।
भारत की जीडीपी ग्रोथ पिछले कई साल से छह फीसदी से ऊपर रही है और उम्मीद है कि 2024 और 2025 में ये रफ़्तार बनी रहेगी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
19 Apr 2025
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
शनिवार, 19 अप्रैल, 2...
10 Apr 2025
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
गुरुवार, 10 अप्रैल, 2...
29 Jan 2025
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
बुधवार, 29 ...