यूरोप को मात दे रही भारत की ठंड

 11 Jan 2017 ( परवेज़ अनवर, एमडी & सीईओ, आईबीटीएन ग्रुप )
POSTER

यूरोप में अत्यधिक ठंड सामान्य बात है, लेकिन पिछले एक हफ्ते में अपेक्षाकृत गर्म माने जाने वाले भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत की ठंड यूरोप को मात दे रही है। भारत के कई शहरों का न्यूनतम तापमान यूरोपीय शहरों से भी नीचे चला गया है।

भारत की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि स्पेन की राजधानी मैड्रिड में न्यूनतम तापमान भी इतना ही दर्ज किया गया। दिल्ली के लोधी रोड में तो 2 डिग्री पारा रहा।

भारत के प्रान्त हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.6 और -5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जिनेवा का पारा 0 और ज्यूरिख का तापमान मात्र -1 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमालय पर्वत की हवाओं से बेपरवाह रहने वाले दक्कन के शहरों की सुबह भी इस बार सर्द हो रही है। नासिक, पुणे और अहमदनगर में गुरुवार को क्रमश: 6, 7 और 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में तापमान 7 डिग्री से नीचे चले जाने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसकी वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आतंरिक चक्रवात की स्थिति से भी तापमान में गिरावट के हालात पैदा हुए हैं।

यूरोप की सर्दी के मुकाबले भारत में पड़ रही ठंड सेहत के लिए अधिक घातक है। यूरोप में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं होता। साथ ही यूरोपीय (कॉकेशियन) के जीन कठोर सर्दी के अनुकूल है। इसके उलट भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 25 डिग्री तक का अंतर होता है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आठ के समय में परिवर्तन किया गया, जबकि 7 को रद्द कर दिया गया।

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते नोएडा में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/