भारत-चीन के बीच ताजा तनाव पर असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत को चीन के साथ जंग से बचना चाहिए क्योंकि चीन ताकत में भारत से बहुत आगे है।
बीजेपी शासित असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत और चीन 2 साल आगे पीछे आजाद हुए, लेकिन आज परिस्थिति ये है कि हम आज चीन से डरते हैं।
उत्तर-पूर्वी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के एक कार्यक्रम में बनवारी लाल पुरोहित ने कहा, ''चीन हमसे 2 साल पहले स्वतंत्र हुआ था। आज परिस्थिति ये है कि हम चीन से डरते हैं।''
उन्होंने कहा कि भारत को चीन से जंग से बचना चाहिए क्योंकि चीन हमारे से ताकत में बहुत आगे है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने चीन से भारत के पिछड़ने की वजह के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेवार माना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के राक्षस ने भारत को बर्बाद किया है।
बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव बढ़ा हुआ है। ये विवाद तब शुरू हुआ है, जब चीनी सेनाओं ने सिक्किम में भारतीय इलाके में बने दो अस्थायी बंकरों पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके बाद आर्मी चीफ बिपिन रावत ने गुरुवार (29 जून) को सिक्किम का दौरा किया। अब यहां दोनों देशों ने अपनी तीन-तीन हजार सेनाएं तैनात कर रखी है, और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
इस बीच चीन ने गुरुवार को भारत को धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर भारत ने 'चीनी क्षेत्र' से अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाया तो दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ सकता है। चीन ने कहा है कि भारत को 1962 की जंग से सबक लेना चाहिए और युद्ध के लिए शोर नहीं मचाना चाहिए।
चीन के इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि चीन को ये समझना चाहिए कि 1962 और 2017 के भारत में बहुत फर्क है।
इस बीच भारत ने चीनी सीमा में भारतीय सैनिकों के घुसपैठ की खबरों का आधिकारिक तौर पर खंडन किया है और कहा है कि घुसपैठ चीन के सैनिकों ने की थी।
भारत के विदेश मंत्रालय ने चीन को पत्र लिखकर कहा है कि भारत चीन द्वारा डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण के प्रति गंभीर चिंता जाहिर करता है। भारत के मुताबिक, चीन की इस कोशिश से सिक्किम-भूटान-तिब्बत के त्रिमुहाने पर भौगोलिक स्थिति में बदलाव हो सकता है जिससे गंभीर सुरक्षा परिणाम हो सकता है। भूटान ने भी इस इलाके में सड़क बनाने की चीनी कोशिशों का खंड़न किया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...