भारत में वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने कहा कि रिजर्व बैंक को रुपये की गिरावट थामने के लिए ब्याज दर बढ़ाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस परिस्थिति से निपटने के लिए उसके पास पर्याप्त उपाय बचे हुए हैं।
उन्होंने रिजर्व बैंक द्वारा परिस्थिति पर सतत नजर रखने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 400 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार के साथ मजबूत स्थिति में है।
संजीव सान्याल ने कहा कि हमारे पास अभी काफी विदेशी मुद्रा भंडार है। हमारे पास करीब 400 अरब डॉलर हैं। वृहद आर्थिक मोर्चे पर मुद्रास्फीति तथा अन्य दिक्कतें नहीं हैं। अत: हम ऐसी स्थिति में हैं कि रुपये को गिरने दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं ने व्यापार युद्ध के मद्देनजर अपनी मुद्रा को गिरने दिया है।
संजीव सान्याल ने कहा कि सवाल उठता है कि इसे रोकने के लिए हमें तुरंत ब्याज दर बढ़ा देना चाहिए। मेरा मानना है कि यह इस समय अनावश्यक होगा। मेरे हिसाब से यह अनावश्यक है क्योंकि ब्याज दर की जहां तक बात है, मौद्रिक नीति समिति की पहली चिंता मुद्रास्फीति है और वह फिलहाल बेहतर स्थिति में है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
19 Apr 2025
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
शनिवार, 19 अप्रैल, 2...
10 Apr 2025
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
गुरुवार, 10 अप्रैल, 2...
29 Jan 2025
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
बुधवार, 29 ...
26 Jun 2024
हिंसक प्रदर्शनों के बाद कीनिया के राष्ट्रपति ने विवादित वित्त बिल वापस लिया
हिंसक प्रदर्शनों के बाद कीनिया के राष्ट्रपति ने विवादित वित्त बिल वापस लिया
06 Feb 2024
डच पैरेंट कंपनी ने 'रूस का गूगल' कहे जाने वाले यांडेक्स की रूसी इकाई को बेचा
डच पैरेंट कंपनी ने 'रूस का गूगल' कहे जाने वाले यांडेक्स की रूसी इकाई को बेच...