कुलभूषण जाधव की फाँसी की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट द्वारा रोक लगा दिये जाने के बावजूद पाकिस्तान के रवैये के प्रति भारत की चिंता बरकरार है। भारत को इस बात की चिंता सता रही है कि पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव के साथ अनहोनी हो सकती है।
भारत को इस बात की भी आशंका है कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट के फैसले का सम्मान नहीं भी कर सकता है। भारत की इस आशंका की वजह भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान के कुछ सुरक्षा विशेषज्ञों का वो बयान है जो उन्होंने इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले के बाद दिया है।
पाकिस्तान के सुरक्षा विशेषज्ञ ने सैयद तारिक पीरजादा ने कहा है कि हमें इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले की परवाह नहीं है, हम कुलभूषण जाधव को फांसी पर जरूर चढ़ाएंगे।
अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ से बातचीत में पीरजादा ने कहा, ''हमें इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की परवाह नहीं है, हम जाधव को फाँसी पर चढ़ा देंगे।''
बता दें कि सैयद तारिक पीरजादा पाकिस्तान के न्यूज़ चैनलों पर आने वाले सुरक्षा विशेषज्ञ हैं और अक्सर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।
बता दें कि कश्मीर के राजनीतिक विश्लेषक सुशील पंडित ने भी कहा है कि हम वैसे देश के साथ डील कर रहे हैं जहां प्रधानमंत्री को भी फांसी दे दी जाती है। लिहाजा भारत को काफी सावधान रहना पड़ेगा।
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो को पाकिस्तान में फांसी दे दी गई थी। जुल्फिकार अली भुट्टो 1973 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। जनरल जिया उल हक ने उनका तख्तापलट कर दिया था और उन पर विरोधी नेता की हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा चलाया गया और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। पाकिस्तान ने तमाम अंतर्राष्ट्रीय दबावों की परवाह ना करते हुए जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी पर लटका दिया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस चलेगा
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस च...
16 Sep 2025
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है<...
16 May 2025
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?