पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख असद दुर्रानी का मानना है कि अभी इस बात का आकलन करना जल्दबाजी होगी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-पाकिस्तान संबंधों को कैसे संभालेंगे और अब तक उठाए गए हर एक कदम को व्यक्तिगत संदर्भ में तर्कसंगत ठहराया जा सकता है।
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सारे कदमों को एक साथ देखें तो यह ऐसा व्यक्तित्व दर्शाता है जिसे दूसरों को अंदाजा लगाते देखना और सुर्खियों में बने रहना पसंद है, यह दोनों प्रवृति राजनीतिक तौर पर तो मददगार है, लेकिन स्थिर संबंधों, खासकर भारत-पाक के संवेदनशील समीकरण, के खिलाफ है। दुर्रानी ने अपने संस्मरण 'पाकिस्तान अड्रिफ्ट: नेविगेटिंग ट्रबुल्ड वॉटर्स' में यह बातें लिखी हैं।
उन्होंने लिखा कि अब तक उठाए गए सारे कदम नवाज शरीफ को शपथ-ग्रहण में बुलाना, फिर खरी-खोटी सुनाना, दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर माहौल गरमा जाना, एक मनगढ़ंत बहाने पर विदेश सचिवों की एक सांकेतिक बैठक रद्द कर देना (हमारे उच्चायुक्त पहले नियमित तौर पर हुर्रियत के नेताओं से मिलते थे), उफा में कार्यक्रम होकर भी कुछ नहीं होना, पेरिस में परेशानी, काबुल में पाकिस्तान को कोसने के बाद अचानक लाहौर पहुंच जाना, पठानकोट पर नपी-तुली प्रतिक्रिया इन सभी को व्यक्तिगत संदर्भ में तर्कसंगत बताया जा सकता है।
भारत-पाक मुद्दे के समाधान पर दुर्रानी ने कहा कि उनका मानना है कि भारत हर कीमत पर यथास्थिति का बचाव करेगा।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...