सोनिया गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साथ देने का भरोसा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत-चीन सीमा पर मारे गए सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार को पूर्ण सहयोग देगी। लेकिन उन्होंने भारत सरकार से कुछ सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने सवाल किया है -
1. चीन ने हमारे सरजमीं पर कब्ज़ा कैसे किया?
2. 20 सैनिकों की शहादत क्यों हुई?
3. मौके पर आज की स्थिति क्या है?
4. क्या हमारे सैन्य अधिकारी-सैनिक लापता हैं?
5. हमारे कितने सैन्य अधिकारी- सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं?
6. चीन ने हमारे कितने हिस्से और कहां-कहां कब्ज़ा कर रखा है?
7. इस पूरी स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार की सोच क्या है?
सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे तथ्यों के साथ देश के सामने आकर मौजूदा स्थिति में भरोसा दिलाएं।
भारत-चीन के विदेश मंत्रियों ने फ़ोन पर बात की। भारत-चीन सीमा पर मौजूदा विवाद के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ टेलिफ़ोन पर बातचीत की है।
ममता ने सरकारी नौकरी देने की घोषणा की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत-चीन सीमा पर मारे गए दो जवानों में प्रत्येक परिवार को पांच-पांच लाख रूपये मुआवजे और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 15 -16 जून को गलवान घाटी में जान गंवाने वाले राज्य के रहने वाले दो जवानों में प्रत्येक के परिवार को 5 लाख रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...
05 Aug 2025
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता...
12 Jun 2025
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे