भारत के राज्य गुजरात के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की है। गुजरात में सबसे ज़्यादा नुक़सान कांग्रेस को हुआ है। कांग्रेस 17 सीट पर सिमट गई है।
आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपना खाता खोल लिया है। उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है और उसने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।
पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 99 सीटें मिली थी, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।
हिमाचल प्रदेश विभानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। उसे 68 सीटों में से 40 पर जीत मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 25 और तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवारों को जीत मिली है।
बीते तीन दशक से हिमाचल प्रदेश का इतिहास रहा है कि यहां किसी एक पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता नहीं मिलती। हालांकि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मत प्रतिशत पर अधिक असर नहीं पड़ा। भारतीय जनता पार्टी का मत प्रतिशत 43 फ़ीसदी रहा जबकि कांग्रेस का मत प्रतिशत इससे थोड़ा अधिक 43.9 फ़ीसदी रहा।
कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए म्युनिसिपल चुनावों में 15 साल से सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी ने हरा दिया। आम आदमी पार्टी को 250 वॉर्डों में से 134 में जीत मिली, वहीं भारतीय जनता पार्टी को 104 में और कांग्रेस को केवल नौ वॉर्डों में जीत हासिल हुई।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता...
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
भारत प्रशासित कश्मीर में सीमा पार से हुए घातक हमलों के बाद तबाही, निवासियों ने मदद ...
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बावजूद हज़ारों कश्मीरी विस्थापित हैं
...युद्ध विराम के बाद भारतीय कश्मीर के शहरों में शांति लौट आई है
11...