हिमाचल प्रदेश : खाई में कार गिरी, 11 लोगों की मौत

 23 Aug 2018 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

भारत में हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में रोहतांग पास में हुए एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रोहतांग के समीप राहनीनाला में एक स्कार्पियो के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब कार मनाली से पनगी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या एच पी - 457000  मनाली के पास गुलाबा चेक पोस्ट से गुजरी, लेकिन आगे के लाहौल की ओर कोकरसर नहीं पहुंची।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने गाड़ी को नीचे गिरा देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

दुर्घटना में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। खराब मौसम के कारण भी बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

पुलिस अभी घने कोहरे को हादसे की वजह मान रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/