पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को नजरबंद कर दिया है। पाक सरकार उसके संगठन जमात-उद-दावा को भी प्रतिबंधित करने की तैयारी कर रही है।
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल 'दुनिया' पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'नुक्ता-ए-नजर' के प्रस्तोता अजमल जामी ने बताया कि सईद को लाहौर के चौबुर्जी स्थित कदासियाह मस्जिद से हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे नजरबंद कर दिया गया।
इसके साथ ही जमात-उद-दावा के मुरीदका इलाके में स्थित मुख्यालय को भी पुलिस खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक मुख्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
जमात-उद-दावा को पहले ही इसका अंदाजा था इसलिए संगठन ने अपने झंडों के स्थान पर पाकिस्तानी झंडे लगाए थे। गौरतलब है कि अमेरिका ने हाफिज सईद के सिर पर एक करोड़ डॉलर ईनाम की घोषणा कर रखी है।
'नुक्ता-ए- नजर' कार्यक्रम में मौजूद विश्लेषक मुजिब-उर-रहमान शमी ने कहा कि सईद और जमात-उद-दावा के मुद्दे पर अमेरिका सख्त है।
जामी ने कहा, पाक गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान की ओर से सोमवार को दिया बयान इन कयासों को पुख्ता करता है। इस बयान में चौधरी ने कहा था जमात-उद-दावा वर्ष 2010 से ही सुरक्षा एजेंसियों की नजर में है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल है। इसके जरिये उन्होंने माना कि पाकिस्तान सरकार ने हाफिज और उसके संगठन पर सख्ती नहीं की।
जानकार पाकिस्तान के इस कदम को शक की निगाह से देख रहे हैं क्योंकि पहले भी पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचने के लिए आतंकियों को कुछ समय के लिए नजरबंद कर देता है। मामला शांत होने पर उन्हें रिहा कर दिया जाता है। मुंबई हमले के ही एक अन्य आरोपी जकीउर रहमान लखवी इसका उदाहरण है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...