रामजस कॉलेज विवाद मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर सोशल मीडिया के जरिए टिप्पणी करने के बाद सुर्खियों में आई गुरमेहर कौर के समर्थन में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्र मंगलवार को एक प्रोटेस्ट मार्च निकालने वाले हैं। हालांकि गुरमेहर कौर ने इस अभियान से अलग होने का फैसला किया है और कहा है कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए। गुरमेहर ने यह बातें मंगलवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर कहीं।
उन्होंने कहा, ''मैं अभियान से अलग हो रही हूं। आप सभी को बधाई। मुझे अकेला छोड़ दो। मैंने वही कहा जो कहना चाहिए था। मैं काफी कुछ सह चुकी हूं। 20 साल की उम्र में इससे ज्यादा सहने की ताकत नहीं है।''
अभियान के बारे में बोलते हुए गुरमेहर ने लिखा, ''यह अभियान छात्रों के बारे में ना सिर्फ मेरे बारे में। प्लीज बड़ी संख्या में जाईए और मार्च में हिस्सा लीजिए। बेस्ट ऑफ लक।''
विरोधियों को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ''जो लोग भी मेरी बहादुरी और साहस को लेकर सवाल उठा रहे हैं उन्हें बता दूं कि मैने जरूरत से ज्यादा बहादुरी दिखाई। लेकिन एक बात तो पक्की है, अगली बार हिंसा और धमकियों के खिलाफ बोलने से पहले हम दो बार सोचेंगे।''
20 साल की गुरमेहर कौर डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज में इंग्लिश (ऑनर्स) की छात्रा हैं। गुरमेहर के पिता कारगिल की जंग में शहीद हो गए थे। उन्होंने रामजस कॉलेज में हिंसा के बाद फेसबुक पर कैंपेन चलाया था कि जिसमें उन्होंने लिखा था, ''वह एबीवीपी से डरती नहीं हैं और उनके साथ पूरे देश के छात्र हैं।''
गुरमेहर के मुताबिक, इस कैंपेन के बाद उन्हें रेप की धमकियां मिली हैं। गुरमेहर के चर्चाओं में आने के बाद उनकी एक वीडियो भी सामने आई, जिसमें उनका कहना था कि ''पाकिस्तान ने उनके पिता की जान नहीं ली बल्कि युद्ध ने ली।'' उनके इस बयान पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने परोक्ष रूप से निशाना भी साधा था और कहा था, ''मैंने दो ट्रिपल सेंचुरीज नहीं लगाईं, मेरे बैट ने लगाईं।''
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...