भारत में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। पर्रिकर पिछले एक साल से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज अमरीका के साथ-साथ नई दिल्ली स्थित एम्स और मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर के निधन की जानकारी दी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया।
मनोहर पर्रिकर मोदी सरकार में भारत के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। रक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने इस्तीफ़ा दिया था और चौथी बार 14 मार्च 2017 को गोवा के मुख्यमंत्री बनाए गए थे।
इससे पहले वो 2000 से 2002, 2002 से 2005 और 2012 से 2014 में भी गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
2014 से 2017 तक भारत के रक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान वो उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सांसद थे।
पर्रिकर का जन्म गोवा की राजधानी पणजी से क़रीब 13 किलोमीटर दूर मापुसा में 13 दिसंबर 1955 को हुआ था।
उन्होंने मडगांव के लोयला हाई स्कूल से पढ़ाई की और आईआईटी मुंबई से 1978 में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
वो किसी भी भारतीय राज्य के विधायक बनने वाले पहले आईआईटी स्नातक थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
03 Sep 2020
भारत में कोरोना वायरस का कहर: कोरोना से हुई कुल मौतों में 70 प्रतिशत पांच राज्यों में
भारत में कोरोना वायरस से हुई कुल मौतों में से 70 प्रतिशत मौतें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाट...
05 Jul 2020
क़तर में फंसे 300 भारतीयों की घर वापसी हुई
कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण क़तर में फंसे 300 से अधिक भ...
12 Jun 2020
लाइव: अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा गुजरात राज्य सभा चुनाव पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एआईसीसी प्रेस वार्ता
लाइव: अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा गुजरात राज्य सभा चुनाव पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एआईसीस...
08 May 2020
मालगाड़ी की चपेट में आने से महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 16 प्रवासी मज़दूरों की मौत
भारत में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 प्रवासी मज़दूरों की मौत ...
11 Apr 2020
महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने तीस अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया
महाराष्ट्र ने तीस अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। जबकि पश्चिम बंगाल ने भी तीस अप्रैल तक ...