जर्मनी के एक हाई स्कूल ने मुस्लिम छात्रों के खुले आम नमाज पढ़ने, वजू करने और जानमाज के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। समाचार वेबसाइट अल जज़ीरा के अनुसार, स्कूल ने जानमाज और खुले आम नमाज पढ़ने, वजू को दूसरे छात्रों के लिए 'भड़काऊ' बताया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी जर्मनी के वुपरताल स्थित स्कूल ने फरवरी में अपने स्टाफ को चिट्ठी लिखकर मुसलमान छात्रों द्वारा स्कूल परिसर में नमाज पढ़ने की सूचना देने के लिए कहा। स्कूल के इस फैसले के बाद जर्मनी में धार्मिक आजादी के अधिकार को लेकर बहस छिड़ गयी है।
स्कूल के प्रवक्ता ने गुरुवार (दो मार्च) को डीपीए न्यूज एजेंसी से कहा, स्कूल के टीचर और छात्र मुस्लिम छात्रों के बरताव की वजह से दबाव महसूस करते थे।
रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल प्रवक्ता ने कहा, ''पिछले कुछ समय से ये साफ दिख रहा था मुस्लिम बच्चे दूसरों के सामने ही प्रार्थना कर रहे हैं, बाथरूम में वजू कर रहे हैं, सबके सामने अपने जानमाज को लपेटते थे, अपने शरीर को एक खास मुद्रा में मोड़ते थे। स्कूल में इसकी अनुमति नहीं है।''
स्कूल प्रशासन का ये पत्र पिछले हफ्ते किसी ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
लोगों की आलोचना के बाद स्कूल चलाने वाले नगरपालिका अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि इस पत्र में गलत शब्दों का चयन किया गया है, लेकिन इसका मकसद इन बच्चों को प्रार्थना करने का उपाय निकालने के चर्चा करवाना है।
हालांकि नगरपालिका अधिकारियों ने कहा कि स्कूल को बच्चों को इससे रोकने का अधिकार है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि वो स्कूल के फैसले के साथ है।
पिछले कुछ समय से जर्मनी समेत पूरे यूरोप में मुसलमान प्रवासियों को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। जर्मनी में 11 लाख प्रवासी मुसलमानों को शरण दी है, लेकिन पिछले कुछ समय से जर्मनी में मुस्लिम विरोधी और प्रवासी विरोधी दक्षिणपंथी पार्टियों का प्रभाव बढ़ा है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...