रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 को इस बात का ऐलान कर दिया है कि यूक्रेन के चार इलाके- दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसन और ज़पोरिज़िया अब रूस का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा, ''यूक्रेन के चार इलाके के लोगों ने अपना फ़ैसला कर लिया है। जनमत संग्रह के नतीजे जगजाहिर हैं। लोगों ने चुनाव कर लिया है। एक मात्र फ़ैसला।''
रूस के नियंत्रण वाले यूक्रेन के इन चार इलाकों में जनमत संग्रह को पश्चिमी देशों और क़ानूनी विशेषज्ञों ने अवैध करार दिया है। पुतिन मॉस्को में क्रेमलिन से बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि फेडरल असेंबली रूस के इन चार नए इलाकों को अपना समर्थन देगी क्योंकि ये लाखों लोगों की इच्छा है।''
उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह के नतीजे उन लोगों के 'प्राकृतिक अधिकार' को दर्शाते हैं जिन्होंने इसमें अपना वोट दिया है। पुतिन ने अपने संबोधन में इतिहास का भी जिक्र किया।
उन्होंने दावा किया कि रूसी लोगों की कई पीढ़ियों ने इन इलाकों के लिए जंग लड़ी है। उन्होंने इस जंग में मारे गए सैनिकों की याद में एक मिनट के मौन रखने की अपील की। पुतिन ने कहा कि ये सैनिक रूस के हीरो थे।
पुतिन ने कहा कि वे चाहते हैं कि कीएव और पश्चिमी देशों के लोग ये बात सुन लें कि डोनबास क्षेत्र के लोग अब हमेशा के लिए रूस के नागरिक बन जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ''रूस अपनी ज़मीन की हर तरह से हिफाजत करेगा ताकि हमारे लोग सुरक्षित तरीके से रह सकें। रूस इन इलाकों के गांवों और शहरों का पुनर्निमाण करेगा और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बुनियादी ढांचे का विकास करेगा।''
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
शनिवार, 19 अप्रैल, 2...
ग़ज़ा सर्वनाश के बाद की हत्या का क्षेत्र है: यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेज़ारिनी
राल्फ वाइल्ड ने आईसीजे पर बात की और बताया कि इसराइल का कब्ज़ा क्यों खत्म होना चाहिए...
क्या यूरोपीय अकेले ही यूक्रेन में रूस के युद्ध की दिशा बदल सकते हैं?
...टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
गुरुवार, 10 अप्रैल, 2...