सलमान खान ने एक बार फिर शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल सलमान खान ने 'फोर्ब्स' द्वारा जारी की गई 100 भारतीय सेलिब्रिटीज की सूची में पहला पायदान हासिल किया है। 'फोर्ब्स' ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें सलमान खान टॉप पर हैं।
'फोर्ब्स' दो आधार पर यह सूची जारी करता है। एक सेलिब्रिटी की कमाई के आधार पर और दूसरी उनकी लोकप्रियता के आधार पर। कमाई के मामले में सलमान ने शाहरुख, विराट, अक्षय को भी पीछे छोड़ दिया है।
सलमान ने 270.33 करोड़ की सालाना कमाई के साथ पहला पायदान हासिल किया है। सलमान खान हर रोज औसतन 74 लाख रुपया कमाते हैं यानी एक घंटे में उनकी कमाई 3 लाख रुपए से अधिक है। 2015 के अंत में आई फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' और इस साल रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' से सलमान को खूब कमाई हुई है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
18 May 2025
इरफान खान: बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की एक विरासत
इरफान खान: बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की एक विरासत
इरफान खान ...
03 May 2025
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
राज कपूर एक उच्च प्...
01 May 2025
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
पृथ्वीराज कपूर एक प्र...
23 Apr 2025
मनोज कुमार: भारतीय सिनेमा के देशभक्त
मनोज कुमार: भारतीय सिनेमा के देशभक्त
मनोज कुमार, जिन्हें अक्सर &...
15 Apr 2025
दिलीप कुमार: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता
दिलीप कुमार: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता
दिलीप कुमार, जिन्हें ...