चीन में भयंकर भूस्खलन होने की खबर है। बताया जा रहा है इसके कारण 100 से ज्यादा लोगों के दफन हो जाने की आशंका है।
चीनी मीडिया के मुताबिक, सिचुआन प्रांत के माक्सियन काउंटी में आई इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम 40 घर ध्वस्त हो गए।
जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे आया। इलाके में 500 से ज्यादा बचावकर्मी पहुँचकर बचाव कार्य में लग गए हैं।
सरकार के मुताबिक, घटना तब हुई जब यहां स्थित पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। बचावकर्मी रस्सियों और बुलडोजर के सहारे पत्थरों को हटाने का काम कर रहे हैं।
स्थानीय पुलिस कप्तान चेन ताइबो ने बताया कि यहां कई टन पत्थर पड़ा है। हाल ही में यहां भीषण बारिश हुई थी जिसके कारण यह भूस्खलन हुआ है।
इससे पहले बांग्लादेश में भी हफ्ते भर तक लगातार हुए भूस्खलन से 163 लोगों की मौत हो गई थी। इस आपदा को सरकार ने इतिहास में अब तक का सबसे भीषण भूस्खलन करार दिया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
03 Jan 2026
लाइव: ट्रंप का दावा है कि हमलों के बाद वेनेजुएला के मादुरो को पकड़ लिया गया
लाइव: ट्रंप का दावा है कि हमलों के बाद वेनेजुएला के मादुरो को पकड़ लिया गया
17 Nov 2025
लाइव: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा, बांग्लादेश ने भारत से उन्हें वापस करने का अनुरोध किया
लाइव: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा, बांग्लादेश ने भारत ...
17 Nov 2025
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मुकदमे को राजनीति से प्रेरित होने से किया इनकार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मुकदमे को राजनीति से प्रेरित होने से किया इनकार
17 Nov 2025
लाइव: बांग्लादेश की हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए मौत की सज़ा
लाइव: बांग्लादेश की हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए मौत की सज़ा<...