ईरान-इराक की पहाड़ी सीमा पर 7.3 की तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। भूकंप आने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गयी, जबकि 6700 लोग घायल हो गये हैं। भूकंप के कारण हुए भू-स्खलन से बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
भूकंप की स्थिति को संभालने के लिए स्थापित ईरानी सरकार की आपदा इकाई के उपप्रमुख बेहनम सैदी ने सरकारी टेलीविजन को पहले बताया कि 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 6700 अन्य घायल हो गए।
इराक की सीमा में छह अन्य लोगों के मारे जाने की भी खबर है।
ईरान के करमानशाह प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोजतबा निक्केरदर ने कहा, हम तीन आपात राहत शिविर स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। यू एस जी एस ने बताया कि भूकंप हलबजा से 30 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में कल रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर आया।
भूकंप के मद्देनजर अधिकारियों ने ईरान के करमानशाह और इलम प्रांतों में विद्यालयों को बंद करने की घोषणा की है। भूकंप में ईरान के 20 से अधिक गांव नष्ट हो गए हैं। बिजली और पानी आपूर्ति बाधित है। ईरान की आपातकाल विभाग की टीमें हेलीकॉप्टर के जरिए भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद कर रही हैं।
ईरान-इराक बॉर्डर के पास का इलाका संवदेनशील माना जाता है। 2003 में 6.6 तीव्रता के भूंकप से ऐतिहासिक शहर बाम तबाह हो गया था और 26 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...