झारखण्ड में ईसीएल के राजमहल एरिया में ललमटिया स्थिति खुली खदान में लगभग सौ मीटर ऊंचा कोयले का पहाड़ ढह जाने से 40 से अधिक लोगों के दबने की आशंका है।
घटना गुरुवार रात आठ बजे महालक्ष्मी आऊटसोर्सिंग प्रोजेक्ट में हुई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। दबे मजदूरों को अब तक निकालने में कामयाबी नहीं मिली है। 100 मीटर के दायरे में ओबी डंप (कोयले का पहाड़) ढहा है इसलिए दबे लोगों को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि प्रबंधन ने अब तक मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
उक्त प्रोजेक्ट का ही कर्मचारी एसएन यादव जो दुर्घटना में घायल हो गया है। उसने बताया कि अचानक ओबी डंप ढह गया। प्रोजेक्ट के समीप खड़े 10-12 वाहन तथा 40 से अधिक कोयला कर्मी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। घायल कर्मचारी एसएन यादव की भी हालत ठीक नहीं है। गोड्डा में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में हलचल है। जितनी मुहं उतनी बातें कही जाने लगी। कोई कह रहा था कि समय रहते कंपनी प्रबंधन सचेत रहता तो घटना नहीं होती। प्रबंधन के लोगों की चुप्पी से शंकाओं को बल मिल रहा है।
प्रबंधन अभी तक यह कह पाने की स्थिति में नहीं है कि कितने लोग दबे हैं। अंदरखाने सूचना है कि अभी हाल में सीएमडी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। तब ओबी डंप में दरार पर चर्चा भी हुई थी। वहीं पर ओबी डंप ढहा। प्रोजेक्ट आऊटसोर्सिंग के तहत चल रहा है। लंबे समय से महालक्ष्मी कंपनी काम कर रही है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...