पाकिस्तान में कथित तौर पर जासूसी के आरोप में फांसी की सजा पाए पूर्व इंडियन नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान नई चाल चलने जा रहा है। पाकिस्तान कुलभूषण जाधव के मामले में नया डोजियर तैयार कर रहा है जिसे वह सबूत के तौर पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सामने पेश करेगा।
एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा तैयार किया जा रहा नया डोजियर कुलभूषण जाधव के प्रारंभिक बयान और अदालत के सामने उसके द्वारा दिए गए बयानों पर आधारित है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कोर्ट से पहले कुलभूषण जाधव द्वारा दिए गए बयान में उसने कराची और ब्लूचिस्तान में कथित तौर पर जासूसी और अन्य गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकारी है।
इसके साथ ही डोजियर में कोर्ट मार्शल जनरल की प्रमाणिक रिपोर्ट भी शामिल होगी। डोजियर में कुलभूषण जाधव के कथित आतंकवादी गतिविधियों और अदालत की कार्यवाही की समयसीमा भी शामिल होगी।
कथित तौर पर जासूसी के आरोप में सजा पाए भारतीय कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा को खारिज करने और न्याय दिलाने के लिए भारत की ओर से पाकिस्तान से शुक्रवार को चार्जशीट की कॉपी की मांगी की गई थी।
इससे पहले कुलभूषण जाधव से भारतीय दूतावास के संपर्क करने को लेकर भारत के 14वें अनुरोध को पाकिस्तान ने शुक्रवार को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें मौत की सजा देश के कानूनों के अनुसार दी गई है।
पाकिस्तान ने यह भी कहा कि जनवरी महीने में उसने जाधव से संबंधित 'विशिष्ट सूचनाएं' मांगी थी जिसे नई दिल्ली ने खारिज कर दिया था।
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जांजुआ से मुलाकात की और जाधव से भारतीय दूतावास के संपर्क करने की मंजूरी और उनके खिलाफ आरोप पत्र की प्रति मांगी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...