छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी आर पी एफ) के जवानों पर स्कूल के हॉस्टल में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। हॉस्टल के वार्डेन ने इस बारे में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पालनार में यह घटना घटी है।
दंतेवाड़ा के एडिशनल पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने एच टी मीडिया को बताया कि हॉस्टल के वार्डेन ने पुलिस की वर्दी में आए अनजान लोगों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, इसके बाद हमलोगों ने जांच शुरु कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुओकोंडा थाने में आई पी सी 354 के तहत एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्राओं से बात करने के बाद इस केस में सी आर पी सी की धारा 164 भी जोड़ा जा सकता है। एडिशनल एसपी के मुताबिक, यह मामला काफी गंभीर है।
उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द छात्राओं का बयान दर्ज कर आरोपियों की पहचान करेगी।
यह मामला तब प्रकाश में आया, जब सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु ने अपने फेसबुक पोस्ट में रविवार को छेड़छाड़ की घटना का जिक्र किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई को हॉस्टल में एक निजी टीवी चैनल द्वारा रक्षाबंधन पर एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें छात्राओं द्वारा सी आर पी एफ जवानों को राखी बांधा जाना था। जब यह कार्यक्रम संपन्न हो गया और कुछ लड़कियां बाथरूम गईं, तब वहीं सी आर पी एफ के जवानों ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
उन्होंने बताया कि तलाशी के नाम पर सी आर पी एफ जवानों ने लड़की से छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत वार्डेन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से की, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हुई।
सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु के मुताबिक, पालनार में सी आर पी एफ कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर ही हॉस्टल है। वहां पहले भी सी आर पी एफ अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रही हैं।
इस मामले के बाद आदिवासी नेता सोनी सोरी ने स्कूल का दौरा करने की कोशिश की, लेकिन वार्डेन ने उन्हें मना कर दिया।
बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले भी सुरक्षा बलों पर मानवाधिकारों का हनन करने और महिलाओं से बलात्कार करने की खबरें आती रही हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Jul 2024
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम सार्वजनिक करने पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम सार्वजनिक करने पर सुप्रीम ...
05 Jul 2020
क़तर में फंसे 300 भारतीयों की घर वापसी हुई
कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण क़तर में फंसे 300 से अधिक भ...
04 Oct 2019
गांधी के अस्थि अवशेष 2 अक्टूबर को चोरी
भारत में मध्य प्रदेश के रीवा में महात्मा गांधी के अस्थि अवशेष चोरी होने की ख़बर है। मध्य प्...
14 May 2019
लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसभा को संबोधित किया
लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसभा को संबोधित किया
14 May 2019
लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में जनसभा को संबोधित किया
लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में जनसभा को संबोधित किया