डोकलाम गतिरोध को लेकर एक बार फिर से चीनी मीडिया भारत को लगातार आंख दिखा रही है। इस बार चीनी मीडिया ने भारत को जंग के लिए ललकारा है। चाईना डेली ने अपने संपादकीय में लिखा है, ''दो ताकतों के बीच टकराव होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। समय हाथ से निकलता जा रहा है।''
संपादकीय में यह भी लिखा है कि भारत को जल्द ही अपने सैनिक क्षेत्र से हटा लेने चाहिए ताकि दोनों मुल्कों के बीच बातचीत हो सके और किसी तरह का संघर्ष न हो। 'न्यू डेह्ली शुड कम टू इट्स सेंसिस वाइल इट हैड टाइम' शीर्षक से प्रकाशित इस संपादकीय में और भी कई बातें लिखी गई हैं।
संपादकीय में आगे लिखा गया है, ''बीजिंग के पास समय है और इसी लिए उसने दोबारा यह मैसेज भेजा कि भारत अगर संघर्ष नहीं चाहता तो वह अपने सारे जवान हटा ले।''
इसके अलावा संपादकीय में भारत को यह भी कहा गया है कि वह चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ताकत को कम न समझे।
बता दें यह पहली बार नहीं है, जब चीनी मीडिया ने डोकलाम गतिरोध को लेकर भारत को धमकाया हो। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुका है। चीन के एक दैनिक समाचार पत्र ने लिखा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सख्त रुख के चलते भारत को युद्ध की ओर धकेल रहे हैं और अपने देशवासियों के भविष्य को दांव पर लगा रहे हैं।
चीन की सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया कि मोदी को चीन की सेना की अपार शक्ति से वाकिफ होना चाहिए जो डोकलाम में भारतीय सैनिकों को तबाह करने की क्षमता रखता है।
इसके अलावा बीते महीने भी पीपुल्स डेली नाम के एक और मीडिया संस्थान भारत को 1962 में छपा एक संपादकीय दोबारा साझा कर भारत को धमकाया था। 22 सितंबर 1962 के उस संपादकीय को दोबारा प्रकाशित कर, भारत पर आरोप लगाए गए थे कि उसने चीन को पहले भी भड़काने का काम किया था जिसे वह अब दोहरा रहा है और इस उकसावे को चीनी लोग बरदाश्त नहीं करेंगे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...