भारत में जंगी जहाज आईएनएस विक्रांत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारत की केंद्र की बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है।
भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि साल 2014 से पहले भी भारत आत्मनिर्भर था।
उन्होंने लिखा, "उस समय के रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत 12 अगस्त 2013 को लॉन्च किया था, वहीं प्रधानमंत्री (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने इसे आज किया है। साल 2014 से पहले एक आत्मनिर्भर भारत मौजूद था।''
यूपीए-2 में एके एंटनी भारत के रक्षा मंत्री थे। वीडियो में एके एंटनी आईएनएस विक्रांत की लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दे रहे हैं और बता रहे हैं कि भारत इसे बनाने वाला दुनिया में छटा देश है।
जयराम रमेश का बयान ऐसे समय पर आया है जब आज भारत अपने सबसे बड़े जंगी जहाज विक्रांत को अपने बेड़े में शामिल कर रहा है।
आईएनएस विक्रांत में खास क्या है?
इसके अंदर 2300 कंपार्टमेंट हैं और आप घुसते ही भूल जाएंगे कि ये एक जहाज़ है। 262 मीटर लंबे और 60 मीटर ऊंचे जहाज़ पर समुद्र की तेज़ लहरों का कोई ख़ास असर महसूस नहीं होता।
जहाज़ को चौड़े रास्ते और सीड़ियां जोड़ते हैं इसलिए एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल नहीं है। एयरकंडीशनर बाहर की उमस और गर्मी को अंदर नहीं आने देते।
नए विक्रांत में 1700 लोग काम करेंगे। हालांकि अभी इसमें 2000 और लोग भी काम कर रहे हैं जिनके ऊपर केबल ठीक करने, पॉलिश करने और इंटीरियर के काम की जिम्मेदारी है।
विक्रांत पर एक बड़ी मेडिकल फैसिलिटी है। यहां एक 16 बेड का अस्पताल भी है, दो ऑपरेशन थिएटर हैं, लैब है। आईसीयू हैं और सीटी स्कैन है। यहां पांच डॉक्टर और 15 पैरामेडिक हैं।
इस जहाज़ पर 30 फ़ाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर रखे जा सकते हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...