डीएनए
अरूण शिंदे, साउथ रिजन हेड; आराध्या कुलश्रेष्ठ, मैनेजर स्पेशल इनिशिएटिव्स, डीएनए (डेली न्यूज़ एंड एनालेसिस); रजत कुमार, चीफ रिवेन्यू ऑफिसर, ज़ी सिनर्जी
साल 2005 में लॉन्च होने के बाद से लगातार मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, बैंगलुरू और इंदौर से प्रकाशित होने वाला डीएनए ... आज मुंबई में दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी अखबार है। ज़ी और दैनिक भास्कर के ज्वाइंट वेंचर वाले डीएनए अखबार का मुंबई में जबरदस्त सर्कुलेशन है। हर रोज़ इसकी करीब 4,56,000 कॉपियां महानगर में बेची जाती हैं, इससे पता लगता है कि ये मायानगरी में कितना लोकप्रिय है खासकर एक ऐसे युग में जहां अखबारों में खबरों की जगह दिन-ब-दिन सिकुड़ती जा रही है। करीब एक दशक के भीतर इस अखबार ने जबरदस्त लोकप्रियता और प्रतिष्ठा हासिल की है। पुष्प शर्मा ने ये जानने की कोशिश की कि क्या वाकई डीएनए अखबार के मार्किटिंग अधिकारी भी इस प्रतिष्ठा को बनाए रखने में सजग हैं।
अफसोस की बात ये है कि अपने क्लाइंट को खुश करने के लिए अरूण शिंदे और उनकी सहयोगी आराध्या कुलश्रेष्ठ ने सभी नियमों को तक पर रख दिया था। ये जानने के लिए कि क्यो ये दोनों खुद फैसले लेने की क्षमता रखते हैं, पुष्प शर्मा ने इनसे कहा कि वो मार्किटिंग डिपार्टमेंट के किसी बड़े अधिकारी से मिलना चाहते हैं जिसकी बात में वजन हो और जिसके अंदर फैसले लेने की क्षमता हो। कुलश्रेष्ठ ने कहा, ''So I am the sole person when it comes to the surrogate content marketing or surrogate ...'' इसके बाद पुष्प शर्मा ने इन्हें अपने एजेंडे के बारे में बताया शुरू किया। एजेंडे के तहत पुष्प ने इन्हें हिंदुत्व का प्रचार, विनय कटियार और मोहन भागवत जैसे बड़े हिंदुवादी नेताओं के भाषणों का प्रचार-प्रसार करने को कहा। साथ ही कार्टून की मदद से राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती के व्यक्तित्व की धज्जियां उड़ाने को भी बोला। जिस दौरान पुष्प शिंदे और कुलश्रेष्ठ से बातें कर रहे थे उस वक्त इन दोनों की जुबां से एका-एक 'yeah yeah', 'okay', 'correct' जैसे शब्द सुनाई दे रहे थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस चलेगा
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस च...
16 Sep 2025
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है<...
16 May 2025
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?