भारत तथा अमेरिका द्वारा पाकिस्तान से अपनी सरजमीं का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद के लिए न करना सुनिश्चित करने की अपील करने के बाद चीन ने बुधवार को इस्लामाबाद का मजबूती से बचाव किया है। चीन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे 'अग्रिम मोर्चे' पर है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उसे इसके लिए उचित मान्यता देनी चाहिए।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, ''हम आतंकवाद के हर रूप का विरोध करते हैं। यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि हम आतंकवाद को किसी खास देश से जोड़ने के खिलाफ हैं।''
उन्होंने कहा, ''हमें कहना होगा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर खड़ा है और इस संबंध में प्रयास कर रहा है।''
लु ने कहा, ''हमारा मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय संपर्क बढ़ाया जाना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में प्रयासों के लिए पाकिस्तान को पूर्ण मान्यता देनी चाहिए।''
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को हुई बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में पाकिस्तान से अपील की गई कि वह अपनी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा दूसरे देशों पर हमलों के लिए न होना सुनिश्चित करे।
बयान में मुंबई, पठानकोट तथा सीमा पार से भारत पर हुए अन्य आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाने की अपील की गई।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...