कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अल्बर्टा के लोगों ने स्वतंत्रता पर जनमत संग्रह के प्रस्ताव को ख़ारिज करने के लिए 'स्पष्ट फैसला' दिया है।
उन्होंने कहा, "19 अक्तूबर को अल्बर्टा के लोगों ने स्पष्ट फैसला दिया। उन्होंने एकता को चुना, मिलकर आगे बढ़ने और एक-दूसरे का ख्याल रखने का फ़ैसला किया। सबसे बढ़कर, अल्बर्टा के लोगों ने कनाडा को चुना।"
कार्नी ने कहा, "अब हमारे पास यह अवसर है कि कनाडाई होने के नाते हमें जो कुछ मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं। और हमें दुनिया का सबसे महान देश मिला है। अब हमें अपने देश को हम सभी के लिए और बेहतर बनाना है।"
अल्बर्टा की आज़ादी के लिए ज़रूरी जनमत संग्रह के लिए हुई वोटिंग के शुरुआती नतीजों में 76.5% मतदाताओं ने कनाडा में बने रहने के पक्ष में वोट दिया है।
अल्बर्टा, कनाडा का एक अहम तेल उत्पादक पश्चिमी प्रांत है। अल्बर्टा के लोगों ने इस सवाल पर वोट दिया है कि उन्हें कनाडा में बने रहना चाहिए या इस प्रांत को कनाडा से अलग हो जाने के लिए ज़रूरी जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।
परंपरागत रूप से कंजर्वेटिव समर्थक रहे इस प्रांत में अलगाव के समर्थक, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल सरकार से नाराज़ हैं।
कनाडा पहले भी अपनी एकता को लेकर ख़तरों का सामना कर चुका है, जिनमें कभी-कभी हिंसा भी शामिल रही है।
क्यूबेक प्रांत में 1980 और 1995 में स्वतंत्रता को लेकर दो जनमत संग्रह हुए थे। दोनों में स्वतंत्रता के पक्ष में प्रस्ताव सफल नहीं हुआ।
अल्बर्टा की स्वतंत्रता के समर्थक इस बात को नहीं छिपाते कि उन्हें फ्रेंच भाषी बहुसंख्यक आबादी वाले क्यूबेक प्रांत से प्रेरणा मिलती है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
इराक से सेना हटाने के बावजूद अमेरिका मध्य पूर्व में और सैनिक भेज रहा है
4 अक्टूबर, 2026 - द टेक
इस हफ़्ते: सीज़फ़ायर के 368 दिनों में, इज़राइल ने गाज़ा में ...
04 Oct 2026
इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों को ट्रैक करने के लिए एआई और चेहरे की पहचान का उपयोग कैसे करता है
4 अक्टूबर, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधुनिक युद्ध में एक बहुत शक्तिशाली टूल ब...
04 Oct 2026
अमेरिका का प्रस्ताव परमाणु मुद्दे पर केंद्रित है, लेकिन ईरान का ध्यान होर्मुज जलडमरूमध्य पर है: बघाई
4 अक्टूबर, 2026
तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्त...
04 Oct 2026
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर से ईरान के मामले में वॉशिंगटन को और विकल्प मिलेंगे।
4 अक्टूबर, 2026
समुद्री सुरक्षा और सैन्य रक्षा मामलों के जानकार एलेक्जेंड्रू हुडिस्ट...
04 Oct 2026
कैसे इज़राइल 'बच्चों जैसा न रहने देकर' फ़िलिस्तीनी बच्चों से उनका बचपन छीनता है: एक विश्लेषण
4 अक्टूबर, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था 'सेयाज ऑर्गनाइज़ेश...