आंध्र प्रदेश में नाव गोदावरी नदी में डूबी, 40 के मरने की आशंका

 16 May 2018 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में मंगलवार शाम को एक नाव गोदावरी नदी में डूब गई। हादसे में करीब 40 लोगों के नदी में डूबने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नाव में करीब 50 लोग सवार थे, जो कि कोंडामोडालू से राजामुंड्री जा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे देविपाटनम ब्लॉक के पास नाव का संतुलन  बिगड़ गया।

नाव पलटने पर उसमें सवार 10 लोग, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, तैरकर नदी किनारे आ गए। इसके अलावा बाकी लोगों के नदी में डूबने की आशंका बताई जा रही है।

स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घटनास्थल के नजदीकी क्षेत्र के जनजातीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही, वहां पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद जिला प्रशासन भी एन डी आर एफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गया। जिला पुलिस की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद नाव के मालिक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए भी कहा है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/