यूपी-उत्तराखंड में बीजेपी जीती, पंजाब में कांग्रेस को बहुमत; गोवा-मण‍िपुर में किसी को बहुमत नहीं

 11 Mar 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बन रही है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 312 और उत्तराखंड में 58 सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 47, बहुजन समाज पार्टी ने 19, कांग्रेस ने 7, राष्ट्रीय लोकदल ने 1, अपना दल ने 9, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने 1, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 4 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती हैं। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती हैं और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से में आई है।

117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की सरकार बना रही है। यहां कांग्रेस ने 77 सीटों, शिरोमणि अकाली दल ने 15 सीटों, आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों, भारतीय जनता पार्टी ने 3 और लोक इंसाफ पार्टी ने 2 सीटों पर कब्जा किया है।

मणिपुर में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन कांग्रेस पार्टी 28 सीटों के साथ नंबर एक पार्टी है। इसके अलावा 60 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 21, नागा पीपुल्स फ्रंट ने 4, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 4, लोक जन शक्ति पार्टी ने 1, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

मणिपुर में थाउबल सीट से इरोम शर्मीला भी चुनाव हार गई, उन्हें केवल 90 वोट मिले हैं। इसके बाद शर्मीला ने कहा कि अब वे किसी भी तरह का चुनाव नहीं लड़ेंगी।

गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने 13, कांग्रेस ने 17, एनसीपी ने एक, एमजी ने तीन, जीएफपी ने 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

मायावती के बाद अब हरीश रावत ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, उन्हें जनादेश का आदर करना चाहिए।

लक्ष्मीकांत पारसेकर ने दिया गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा।

अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाइक को सौंपा इस्तीफा।

राहुल गांधी ने दी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई तो पीएम मोदी बोले- जिंदा रहे लोकतंत्र

मणिपुर में इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजकुमार इमो सिंह ने सागोलबान्‍द सीट पर 19 वोटों से जीत दर्ज की है।

अखिलेश यादव बोले, समझाने से नहीं, बहकाने से वोट मिलता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सभाअों में भीड़ बहुत आई, लेकिन नतीजे से हैरान हूं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश पंजाब और उसके युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी व भाजपा को यूपी व उत्तराखंड में जीत की बधाई दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि शायद जनता ने बुलेट ट्रेन के लिए वोट दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उम्मीद है कि नई सरकार समाजवादी सरकार से भी बेहतर काम करेगी।

नावेली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लुइजीन फालैरो ने जीत दर्ज की है। फालैरो राज्य के पुराने और दिग्गज नेताओं में से एक है। वहीं वह 2013 से कांग्रेस पार्टी के महासचिव भी हैं और गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रजिडेंट भी। इसके अलावा वह राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/