बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि मोदी सरकार अगर नोटबंदी जैसे एक-दो फैसले और ले तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीएसपी की जीत तय है।
नोटबंदी के बाद बीएसपी के बैंक खाते में 104 करोड़ रुपये होने के सवाल पर माया ने कहा कि पार्टी के एक-एक पैसे का हिसाब है और सारे पैसे नियम के तहत जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बयानों से बौखलाई बीजेपी मेरे भाई और परिवार के खिलाफ साजिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमने लोगों का दिया पैसा ही जमा किया है। नियम के हिसाब से ही पैसा जमा हुआ है। हमने कोई भी गड़बड़ी नहीं की है। मेरे भाई आनंद कुमार के खिलाफ भी बीजेपी साजिश रच रही है। दरअसल, यूपी चुनाव को देखते हुए बीजेपी ऐसा कर रही है। मेरे भाई ने भी नियमों के हिसाब से ही पैसा जमा कराया है।
मोदी सरकार ऐसा करके अपना दलित विरोधी चेहरा ही साबित कर रही है। मेरे खिलाफ जबरन मामले पैदा किए जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति का मामला भी मुझे फंसाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेताओं ने भी इस दौरान कितने करोड़ रुपए पैसे जमा कराए हैं, लेकिन उनकी चर्चा कहीं नहीं होती है। हमारी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। मायावती ने कहा की बीजेपी चुनाव में हारने वाली है इसलिए वो सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।
हमारे पास एक एक पैसे का हिसाब है, नोटबंदी से पहले ही पैसा जमा हुआ है। दरअसल, मैंने कल बीजेपी पर नोटबंदी को लेकर जो भी आरोप लगाए हैं, उसके बाद ही बीजेपी ने ये हथकंडा इस्तेमाल किया है। मायावती ने साफ कर दिया कि हम ही यूपी में सरकार बनाने जा रहे हैं। अगर मुझपर आरोप लग रहा है तो मुझे ही फायदा मिलेगा।
दरअसल, बीते दिनों खुलासा हुआ है कि नोटबंदी के बाद बीएसपी के खातों में करोड़ों रुपए जमा हुए हैं और बीएसपी से संबंधित एक खाते में 104 करोड़ रुपये और पार्टी प्रमुख मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...