भारत के जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों की एक और मुठभेड़
शनिवार, 10 अगस्त 2024
भारत के जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार, 10 अगस्त 2024 को भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की एक और घटना हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई के मुताबिक़, ''अनंतनाग में हुई इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हुई है। वहीं तीन जवान घायल हुए हैं। सैन्य ऑपरेशन अभी भी जारी है।''
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, "अनंतनाग ज़िले के अहलान गगरमांडू इलाक़े में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं।''
भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, "चल रहे सैन्य ऑपरेशन में आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी के कारण दो नागरिक भी घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। सैन्य ऑपरेशन जारी है।''
चिनार कॉर्प्स के एक और पोस्ट के मुताबिक़, "विशेष ख़ुफ़िया इनपुट के आधार पर, आज भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ़ ने अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र में एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। गोलीबारी में दो जवान भी घायल हो गए हैं।''
हालांकि भारतीय सेना ने किसी भी जवान के मारे जाने की जानकारी साझा नहीं की है।
हाल के दिनों में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं जिनमें भारत के कई सैनिकों की जान भी गई है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...
05 Aug 2025
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता...
12 Jun 2025
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे