एयर फ्रांस ने मुस्लिम राष्ट्रों के 21 यात्रियों को रोका

 30 Jan 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

एयर फ्रांस ने मुस्लिम देशों के 21 यात्रियों को अमेरिका की यात्रा करने से रोक दिया है क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नये आव्रजन प्रतिबंध के कारण प्रवेश देने से मना कर दिया जाता।

एयर फ्रांस ने बयान जारी कर कहा कि नये प्रतिबंध के बारे में शनिवार को अमेरिका की सरकार ने सूचित किया और उनके पास अमेरिका जाने वाले विमानों में यात्रियों को सवार होने से रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने कल कहा कि 21 लोगों को उड़ान भरने से रोका गया। उन्होंने यात्रियों के नाम, उनके देश के नाम या अन्य ब्यौरा मुहैया नहीं कराया।

दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन ने भी ऐसा ही किया है। यात्री सात मुस्लिम बहुल देशों के थे जो तीन महीने तक यात्रा प्रतिबंध से प्रभावित हैं। ये देश हैं- इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/