ट्रंप प्रशासन के तहत रविवार को अमेरिका ने पहली बार यमन पर बमबारी की। इस हमले में अलकायदा के तीन वरिष्ठ कमांडरों सहित 41 संदिग्ध आतंकी ढेर हो गए, जबकि 16 नागरिकों की भी मौत होने की खबर है।
यमन के एक कबायली नेता ने बताया कि अमेरिकी विमानों ने रविवार सुबह ही बैदा प्रांत पर अचानक हमला किया। इसमें अलकायदा के तीन वरिष्ठ कमांडर अब्दुल रऊफ अल धहाब, सुल्तान अल धहाब और सेफ अल-निम्स मारे गए।
उन्होंने बताया कि धहाब परिवार को अलकायदा का करीबी माना जाता है। धहाब परिवार का ही सदस्य तारेक अल धहाब एक साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था।
कबायली नेताओं ने बताया कि अमेरिका को अलकायदा सरगना कासिम अल रिमी की तलाश है। इसी क्रम में उन्होंने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और संभवत: अमेरिकी ठिकाने पर ले जाया गया है।
प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्टर ने अलकायदा के आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल, मस्जिद और एक चिकित्सकीय प्रतिष्ठान को भी निशाना बनाया। इसमें कुल 41 संदिग्ध आतंकी मारे गए। जबकि आठ महिलाओं और आठ बच्चों की भी मौत हुई है।
इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। हालांकि, उन्होंने माना कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथ लेने के बाद यमन में अमेरिकी सेना की ओर से किया गया यह पहला हमला है।
अमेरिका यमन में अलकायदा के गुट अलकायदा इन अरेबियन पेनिंसुला को दुनिया के लिए खतरा मानता है।
गौरतलब है कि यमन में 2014 से ही गृहयुद्ध चल रहा है। शिया हौती विद्रोहियों और उनके सहयोगियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया है। वहीं, सऊदी अरब सुन्नी सरकार के पक्ष में हौती विद्रोहियों पर बमबारी कर रहा है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...