ओलंपिक खेलों के लिए 2024 और 2028 की मेज़बानी का ऐलान हो गया है। 2024 की मेज़बानी फ़्रांस की राजधानी पेरिस को और 2028 की अमरीकी शहर लॉस एंजिल्स को मिली है।
दोनों शहर 2024 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी चाहते थे, लेकिन फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से फंडिंग की गारंटी लेने के बाद लॉस एंजिल्स चार साल और इंतज़ार करने के लिए तैयार हो गया।
लॉस एंजिल्स का कहना था कि मेज़बानी के लिए तैयारी के लिहाज़ से उसे मौक़ा मिलना चाहिए, जबकि पेरिस का कहना था कि उसके यहां खेलों के लिए प्रस्तावित जगह पुनर्विकास के चलते 2024 के बाद उपलब्ध नहीं होगी।
2008 और 2012 में भी पेरिस ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की दौड़ में था। वहां सौ साल पहले ओलंपिक खेल हुए थे।
लॉस एंजिल्स में दो बार 1932 और 1984 में ओलंपिक खेल हो चुके हैं।
हैम्बर्ग, रोम और बुडापेस्ट के द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद 2024 की मेज़बानी के लिए दो ही उम्मीदवार थे - पेरिस और लॉस एंजिल्स।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने जून में 2024 और 2028 की मेज़बानी का एक साथ ऐलान करने का फैसला लिया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...
02 May 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
लाला अमरनाथ भा...
28 Apr 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
ध्यान, जिसे अक्सर "भारतीय ह...
02 Feb 2025
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
डि...
10 Jan 2025
ऑस्ट्रेलिया में हिरासत के दौरान मिला खाना ज़हरीला साबित हुआ: नोवाक जोकोविच
ऑस्ट्रेलिया में हिरासत के दौरान मिला खाना ज़हरीला साबित हुआ: नोवाक जोकोविच...