अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते कई इलाकों में हिमस्खलन से शुक्रवार को 100 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं पाकिस्तान के चितराल जिले में भारी हिमपात से पांच मकान दफन हो गए, इसमें 14 लोग मारे गए।
अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन एवं मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने बताया कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन हुआ है। इससे ढेर सारे घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं। इसमें 50 लोग नूरिस्तान प्रांत के बरगामताल जिले में एक गांव में मारे गए हैं, जबकि उत्तरी और मध्य प्रांतों में करीब 50 लोगों की जान गई है और 52 घायल हैं।
परवान प्रांत के प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद असीम ने बताया कि प्रांत के दो जिलों में हिमस्खलनों से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हैं। बदख्शां में 18 लोगों के मरने की खबर है।
वहीं पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चितराल जिले में भारी हिमपात और बारिश के बाद रविवार को हिमस्खलन की घटना में पांच मकानों के दब जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
चितराल स्काउट कमांडेंट कर्नल निजुमुददीन शाह ने बताया कि बर्फ के मलबे में दबे 14 शवों को निकाल लिया गया है। इनमें छह महिलाएं, छह बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। चार फीट मोटी बर्फ से छह लोगों को जिंदा निकाला गया। चितराल में पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी के कारण अनेक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...