दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल

 29 May 2018 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई है। ये फायरिंग कोर्ट के गेट के बाहर हुई है। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। घायल शख्स को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि कोर्ट में आज भी सबकुछ सामान्य चल रहा था। लोगों की भारी भीड़ थी। तभी अचानक कोर्ट परिसर के गेट नंबर 2 के पास गोलीबारी शुरू हो गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तत्काल पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने मौके से एक हथियार बरामद किया। बताया जा रहा है कि इसी से गोली चलाई गई थी। इस गोलीबारी के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है क्योंकि फायरिंग उस वक्त हुई, जब वहां कुछ आरोपियों को लाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/